The post मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड से प्रस्थान से पूर्व मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भेंट की। इस अवसर पर उन्हें चारधाम का पावन प्रसाद एवं प्रदेश के अंब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद स्मृति स्वरूप भेंट किए गए।

भारत-मॉरीशस के सांस्कृतिक रिश्ते होंगे और प्रगाढ़
डॉ. रामगुलाम ने उत्तराखंड की आतिथ्य परंपरा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की पताका पूरे विश्व में लहरा रही है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री की यह यात्रा निश्चित ही भारत और मॉरीशस के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ एवं सुदृढ़ करेगी।
The post मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत appeared first on Avikal Uttarakhand.
