मुख्य सचिव ने किया सचिवालय परिसर का निरीक्षण

मुख्य सचिव ने किया सचिवालय परिसर का निरीक्षण
Share This News:

The post मुख्य सचिव ने किया सचिवालय परिसर का निरीक्षण appeared first on Avikal Uttarakhand.

फाइलों की वीडिंग एक माह में पूर्ण करने के निर्देश

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और अनुभागों में जमा पुरानी फाइलों की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए एक माह के भीतर फाइलों की छंटाई (वीडिंग) प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सचिवालय प्रशासन को शीघ्र रिकॉर्ड रूम तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि छंटनी के बाद बची आवश्यक फाइलों को व्यवस्थित रूप से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि वीडिंग प्रक्रिया के नियमों को पुनः प्रसारित कर सभी अनुभागों में इसका पालन अनिवार्य कराया जाए।

मुख्य सचिव ने उन अनुभागों पर भी चिंता व्यक्त की जो एक ही कक्ष में संचालित हो रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सचिवालय परिसर में 10–12 अनुभागों के लिए अस्थायी रूप से पोटा केबिन भवन की व्यवस्था सुनिश्चित कर उन्हें स्थानांतरित किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने सचिवालय के अंतर्गत सभी अनुभागों का निरीक्षण रोस्टर पुनः प्रसारित करने, अधिकारियों द्वारा समयबद्ध निरीक्षण सुनिश्चित करने और परिसर की सभी इमारतों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर जोर देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे।

The post मुख्य सचिव ने किया सचिवालय परिसर का निरीक्षण appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *