उर्दू अकादमी में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन

उर्दू अकादमी में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन
Share This News:

The post उर्दू अकादमी में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन appeared first on Avikal Uttarakhand.

वफ़ा खुलूस और दोस्ती का पैग़ाम – एक शाम सुल्तान अहमद के नाम

अविकल उत्तराखंड

लखनऊ। राहत सेवा संस्थान तथा मातृभूमि ग्रुप व मोरस हेल्थ केयर लि0 की जानिब से न्यूज़ टाइम नेशन के फाउण्डर सुल्तान अहमद खाॅन की पाॅचवी बरसी पर उर्दू अकादमी गोमतीनगर, लखनऊ में एक कार्यक्रम वफ़ा खुलूस और दोस्ती का पैग़ाम – एक शाम सुल्तान अहमद के नाम आयोजित हुआ ।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कथक नृत्य व एक मुशायरे/कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस मौक़े पर तमामी ख़ास मेहमानों ने प्रोग्राम में शिरकत की। मुशायरे की सदारत आलमी शोहरत याफ़ता शायर वासिफ फ़ारूक़ी ने की और निज़ामत के फ़राइज को़ मशहूर नाज़िम नदीम फ़र्रुख ने अंजाम दिया। मुशायरे में शायर/कवि के तौर पर राम प्रकाश बेखुद, सलीम सिददीक़ी, मोहम्मद अली साहिल, डा0 सरला शर्मा अस्मा, डॉ0 सुधा मिश्रा, शिखा श्रीवास्तव, फारूख़ आदिल, शशि श्रेया, अभिश्रेष्ठ तिवारी ने अपने-अपने कलाम से महफ़िल में शायरी के रंग बिखेरे और श्रोताओं को भरपूर दाद देने को मजबूर किया। शायरों के मुन्तख़ब अश्आर पाठकों के लिये पेश हैं –

आज ये सोच के रख दी है कि अब कल होगी
जाने कब तक तेरी तस्वीर मुकम्मल होगी ………….वासिफ़ फ़ारूक़ी

जहां लिखा है हिंदुस्तान, हिंदुस्तान रहने दो
हमारी जान है इसको हमारी जान रहने दो …….राम प्रकाश बेखुद

हमको उड़ने के तरीक़े न सिखाओ हम लोग
पेड़ से आये हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं………….सलीम सिददीक़ी

कुछ इस तरह से ज़माने पे छाना चाहता है
वो आफ़ताब पे पहरे बिठाना चाहता है…………….नदीम फर्रूख़

मुझको ईमान की दौलत है मयस्सर साहिल
मेरे ज़ख़्मों में कभी दर्द नहीं हो सकता ………….मोहम्मद अली साहिल

नाज़ करता हुआ अपना भी मुक़द्दर होगा
हमको मालूम है कल आज से बेहतर होगा
जो सियासत में ख़ुदा ख़ुद को समझ बैठा है
उसकी दुनिया का मेरे पीछे भी लश्कर होगा
……..डॉ0 सुधा मिश्रा

        माथे पे मिरे लग गए इल्ज़ाम के पत्थर 

मैं चूमती रहती थी तेरे नाम के पत्थर ……सरला शर्मा ‘अस्मां’

बुरे वक़्तों में जिनको याद हैं हम
उन्हीं को ख़ानदानी लिख रहा हूँ… …. फ़ारूक़ आदिल

तेरी चाहत की जब मेहरबानी हुई
मेरे दिल की फ़ज़ा धानी धानी हुई।
कोई मीरा से जाकर के ये पूछता,
ये शिखा प्यार में क्यों दीवानी हुई……..शिखा श्रीवास्तव

गीतकारों!कब तलक लिखते रहोगे कल्पना,
तूलिकाएं सच तुम्हारा खा रही हैं रोक लो।
……..शशि श्रेया

कहा था तुमने कि रिश्ता है भाई भाई का
हिसाब रक्खा है तुमने तो पाई पाई का
अभिश्रेष्ठ तिवारी

इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में आर0के0 चतुर्वेदी, पूर्व आई0जी0/अध्यक्ष, उ0प्र0 पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान, लखनऊ, रेहान सिददीक़ी, फाउण्डर, अंदाज-ए-बयाॅं और, भगेलू राम, पूर्व विधायक, कादीपुर, सुल्तानपुर, अजय सिंह, सी0एम0डी0 मातृभूमि, अरविन्द सिंह, एम0डी0 मातृभूमि, मोहम्मद मुस्तक़ीम बच्चन, डायरेक्टर, एम0एस0कन्सट्रक्शन,डॉ पारुल प्रसाद डायरेक्टर ट्राडेंट हॉस्पिटल सुल्तानपुर, रहमानी खाॅन, डायरेक्टर, ऐपेक्स फिटनेस, राजवर्धन शुक्ल, सचिव, आक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार, डा0 शाह अयाज़ सिददीक़ी, मुख्य सम्पादक, आई0सी0एन0 इण्टरनेशनल मीडिया, मंजू श्रीवास्तव, सम्पादक, फोटो वाॅयस मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त मोहम्मद इमरान, मैनेजिंग डायरेक्टर, न्यूज़ टाइम नेशन, तारिक शफीक, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र प्रताप सिंह, अमेठी ब्यूरो चीफ मोहम्मद तौफीक, समाजसेवी शिखा सिंह वरिष्ठ बॉलीवुड एक्टर देवेंद्र मोदी, डीके फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष आदर्श लोधी “दयावान”

सहित लखनऊ के कई मुअजि़्ज़ज़ लोग मौजूद रहे और शायरों व कवियों को पूरे मन से सुनकर उन्हें दाद-ओ-तहसीन से नवाज़ा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ उसके बाद मात्र 8 साल की गार्गी द्विवेदी के कथक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

यह कार्यक्रम मुख्य रूप से मातृभूमि ग्रुप, लखनऊ व मोरस हेल्थ केयर के संयुक्त सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम मे मीडिया फोटाग्राफर्स क्लब, न्यूज़ टाइम नेशन, आदि के मीडिया/प्रेस प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मुशायरे के बाद राहत सेवा संस्थान के डायरेक्टर खुर्शीद खान “राजू” व अबीरा डिजिटल इण्डिया न्यूज़ नेटवर्क प्रा0लि0 की डायरेक्टर डा अमीना ख़ातून,ने मौजूद सभी मेहमानों व मीडिया बंधुओं का शुक्रिया अदा किया गया।

The post उर्दू अकादमी में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *