छात्रों ने सीखे फैशन और प्रोडक्ट फ़ोटोग्राफ़ी के गुर

छात्रों ने सीखे फैशन और प्रोडक्ट फ़ोटोग्राफ़ी के गुर
Share This News:

The post छात्रों ने सीखे फैशन और प्रोडक्ट फ़ोटोग्राफ़ी के गुर appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

नरेंद्रनगर। ‘ध्वनि सम्प्रेषण का अपना विशेष प्रभाव होता है लेकिन फोटोग्राफी सन्देश की प्रभाविता में गुणोत्तर वृद्धि करती है’, उपरोक्त विचार महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 प्रणिता नन्द ने व्यक्त किये। यह व्यक्तव्य उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा IQAC के बैनर तले कैनन इंडिया के सहयोग से आयोजित एक दिवसीय फैशन एवं प्रोडक्ट फोटोग्राफी कार्यशाला में छात्रों और उपस्थित जनो के बीच रखीं ।

कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को फोटोग्राफी के व्यावहारिक पक्ष से परिचित कराना और उन्हें आधुनिक तकनीकों की समझ प्रदान करना था। कार्यक्रम में कैनन इंडिया देहरादून के विशेषज्ञों दानियाल हसन के साथ राजेश थपलियाल ने भाग लिया और छात्रों को कैमरा संचालन, लाइटिंग, एंगल, फ्रेमिंग तथा फोटो को आकर्षक बनाने के सरल एवं प्रभावी तरीके बताए।

विषय विशेषज्ञ राजेश थपलियाल ने बताया कि फैशन फोटोग्राफी में मॉडल की प्रस्तुति, एक्सप्रेशन, स्टाइल साथ ही मेकअप आर्टिस्ट, लाइट सेटअप, और कॉस्टूम बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, जबकि प्रोडक्ट फोटोग्राफी में उत्पाद को स्पष्ट, सुंदर और प्रभावी तरीके से दिखाना आवश्यक होता है।उन्होंने प्रोडक्ट फोटोग्राफी अपील के सृजनात्मक पहलु पर विशेष ध्यान दिए जाने पर ज़ोर दिया जिससे प्रोडक्ट ग्राहकों के दिल को छू सके तथा लक्षित उद्देश्य को प्राप्त कर सके । वहीं विषय विशेषज्ञ दानियाल हसन ने प्राकृतिक प्रकाश में फोटग्राफी की संभावनाओं और चुनौतियों पर प्रकाश डालने के साथ ही फैशन और प्रोडक्ट फोटोग्राफी के व्यावसायिक पहलू पर भी विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया।

पत्रकारिता विभाग प्रभारी डॉ सृचना सचदेवा ने अपने सम्बोधन में कहा कि भले ही एआई फोटोग्राफी के क्षेत्र में परिवर्तन ला रही है परन्तु यह मानवीय कौशल और फोटग्राफी सेंस का विकल्प नहीं बन सकती। अच्छी फोटग्राफी स्टोरी टेलिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए मीडिया छात्र फोटोग्राफी में निपुणता हासिल कर अपने करियर को संवार सकते हैं।

कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और स्वयं फोटो शूट करके फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। कार्यशाला के दौरान फैशन और प्रोडक्ट शूट का लाइव प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्र – छात्राओं रिषिता, रूपा, कल्पना, प्रियंका, हिमांशु और आयुष की मॉडलिंग रही। उन्होंने विभिन्न परिधानों और उत्पादों को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने सराहना की। इस अवसर पर विशेषज्ञों को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने किया। कार्यशाला में विशाल त्यागी ने छायांकन एवं शिशुपाल ने अन्य महति भूमिकाओं का निर्वहन किया।

कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गणों के साथ ही शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

The post छात्रों ने सीखे फैशन और प्रोडक्ट फ़ोटोग्राफ़ी के गुर appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *