नेशनल गेम्स: उत्तराखंड फुटबॉल टीम का सेमीफाइनल मुकाबला पांच फरवरी को इस टीम से होगा

Share This News:

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नेशनल गेम्स के पुरुष वर्ग फुटबाल का सेमीफाइनल मैच कल पांच फरवरी बुधवार को उत्तराखंड व दिल्ली के बीच गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम छह बजे से खेला जाएगा। मेजबानी कर रहे उत्तराखंड के लिए यह मुकाबला अहम है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मैच को देखने आ रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ निजी सचिव मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री बुधवार 5 फरवरी को अपराह्न 4:20 पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से (हैलीकॉप्टर द्वारा )प्रस्थान कर सायं 5:20 पर गौलापार स्टेडियम हैलीपैड काठगोदाम, हल्द्वानी पहुंचेंगे। तत्पश्चात  मुख्यमंत्री वहां 38 वें राष्ट्रीय खेल -2025 के समापन समारोह की तैयारी की समीक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री सायं 5:45 से 38 वें राष्ट्रीय खेल-2025 के अंतर्गत उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य फुटबॉल सेमीफाइनल मैच देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *