व्यापार मंडल ने उठाई बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखने की मांग

Share This News:

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन द्वारा जनहित में अतिक्रमण विरोधी अभियान का समर्थन करते हुए कहा है कि प्रशासन द्वारा इस अभियान को निरंतर चलाया जाना चाहिए। संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि हल्द्वानी के बाजारों में नालियों के बाहर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण और बाजारों में ठेले व फड़ बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे। जिसके कारण हमेशा आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और ये ठेले वाले हमेशा बाजारों में जाम लगने का कारण साबित होते हैं। इस संदर्भ में जिलाधिकारी को मुख्य बाजार का औचक निरीक्षण करने की भी जरूरत है तभी जिलाधिकारी को सही वस्तुस्थिति का पता चल सकेगा कि आम जनता और बिना अतिक्रमण के जो व्यापारी अपना कारोबार कर रहे हैं वो किन परेशानियों का सामना कर रहे हैं। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से यह अभियान जन हित में निरंतर जारी रखने के लिए गुहार लगाई है । अभियान सुचारू रखने की मांग करने वालो में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सह संयोजक देवेश अग्रवाल पुरन लाल साह राकेश गुप्ता प्रभजोत चंडोक प्रज्ञान शर्मा गौरव अग्रवाल संजय वर्मा नितिन दुआ चमन गुप्ता रामप्रसाद कश्यप नुसरत सिद्दीकी कुंदन रावत रजनीश पाण्डे आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *