The post सीएमओ नियुक्ति पर नाराजगी के बाद बदलने पड़े आदेश appeared first on Avikal Uttarakhand.
रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में नई तैनाती
वरिष्ठता विवाद के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया फेरबदल
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की नियुक्तियों को लेकर उठे विवाद के बाद विभाग को महज 72 घंटे के भीतर अपने फैसले में संशोधन करना पड़ा।
रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा समेत सात जिलों में हाल ही में की गई सीएमओ तैनातियों में बदलाव कर नए आदेश जारी किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी प्रारंभिक आदेशों के बाद वरिष्ठता की अनदेखी किए जाने को लेकर सवाल उठने लगे थे।
विभाग के भीतर और चिकित्सक वर्ग में बढ़ती नाराजगी के बीच शासन ने तैनाती आदेशों की समीक्षा की और संशोधित आदेश जारी कर दिए।
रुद्रप्रयाग में सीएमओ पद पर की गई नियुक्ति को बदलते हुए अब डॉ. राजीव पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले डॉ. अमित शुक्ला के नाम पर सहमति बनी थी, लेकिन वरिष्ठता को लेकर आपत्तियां सामने आई थीं।
वहीं, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी अधिकारियों की तैनाती अदल-बदल कर दी गई है।
नए आदेशों के अनुसार डॉ. योगेंद्र पुरोहित पिथौरागढ़ और डॉ. हरीश पाल अल्मोड़ा के सीएमओ होंगे। पहले जारी आदेश में दोनों अधिकारियों की तैनाती इसके उलट की गई थी। पिथौरागढ़ की सीएमओ द्रौपदी गर्ब्याल होंगी।
लगातार बदलते आदेशों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभागीय गलियारों में चर्चा है कि यदि नियुक्तियों से पहले वरिष्ठता और प्रशासनिक जरूरतों का समुचित परीक्षण किया जाता तो इतनी जल्द संशोधन की नौबत नहीं आती। इस मुद्दे पर नए स्वास्थ्य यंत्री सुबोध उनियाल ने सख्त रुख अपनाया।
Pls clik
The post सीएमओ नियुक्ति पर नाराजगी के बाद बदलने पड़े आदेश appeared first on Avikal Uttarakhand.
