होमस्टे में जन्मदिन की पार्टी में पुलिस की दस्तक

Share This News:

The post होमस्टे में जन्मदिन की पार्टी में पुलिस की दस्तक appeared first on Avikal Uttarakhand.

देर रात पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल से पुलिस का इनकार, 11 का चालान

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। एक होम स्टे में बिना अनुमति हाई प्रोफाइल पार्टी में मादक पदार्थों के सेवन की सूचना मिलने पर दून पुलिस के छापे में 11 लोगों का चालान किया गया। शहर में यह बर्थ डे पार्टी चर्चा का मुद्दा बनी हुई है।

सात सितंबर ,रविवार की रात साईं मंदिर के पास एक होम स्टे में बिना अनुमति बर्थडे पार्टी आयोजित होने की सूचना पर एएनटीएफ देहरादून व थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए 11 व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें मादक पदार्थों के सेवन की पुष्टि नहीं हुई। बावजूद इसके देर रात तक बिना अनुमति पार्टी करने पर सभी 11 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पार्टी में ड्रग्स सेवन के कोई सबूत नहीं मिले। अलबत्ता , बिना अनुमति के शराब परोसने पर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

दून पुलिस ने होम स्टे, गेस्ट हाउस, क्लब और अन्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना अनुमति देर रात तक पार्टियों का आयोजन न करें, अन्यथा उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वीकेंड पर बिना अनुमति देर रात तक संचालित होने वाली पार्टियों पर रोक लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी ने पुलिस टीमों को रात्रि चेकिंग और आकस्मिक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि इस इस हाई प्रोफाइल पार्टी को लेकर दून में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। चर्चा है कि इस होमस्टे में अक्सर वीआईपी पार्टी में ऊंची पहुंच के लोग जुटते हैं। रविवार की रात छापा पड़ने पर माहौल में तनाव व गर्मागर्मी भी देखी गयी।

The post होमस्टे में जन्मदिन की पार्टी में पुलिस की दस्तक appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *