‘मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग’ की स्थापना का अनुरोध

Share This News:

The post ‘मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग’ की स्थापना का अनुरोध appeared first on Avikal Uttarakhand.

सीएम ने नड्डा को लिखा पत्र

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश में ‘मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग’ की स्थापना का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि विगत वर्षों में एम्स ऋषिकेश में उन्नत चिकित्सा सेवाओं की माँग अत्यन्त तीव्र गति से बढ़ी है, विशेषकर अंगदान एवं मल्टी ऑर्गन प्रत्यारोपण सर्जरी के क्षेत्र में। इसके कारण प्रदेश ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों से आने वाले गंभीर मरीजों की संख्या में भी निरन्तर वृद्धि हो रही है।

उन्होंने उल्लेख किया कि अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ने से संभावित डोनर मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जबकि किडनी, लिवर, पैंक्रियाज एवं हृदय प्रत्यारोपण की आवश्यकता वाले मरीजों को अक्सर बाहरी राज्यों में जाना पड़ता है। इससे उपचार में देरी होती है और मरीजों को आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एम्स ऋषिकेश में विशेषज्ञ डॉक्टर, आवश्यक बुनियादी ढांचा एवं तकनीकी क्षमता उपलब्ध है, ऐसे में ‘मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग’ की स्थापना से इस महत्वपूर्ण संस्थान की क्षमता और अधिक प्रभावी होगी। यह विभाग उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत और हिमालयी क्षेत्र के लिए अत्यन्त लाभकारी सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया है कि जनहित में एम्स ऋषिकेश में उक्त विभाग की स्थापना हेतु आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें।

The post ‘मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग’ की स्थापना का अनुरोध appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *