The post स्कूल सुरक्षा नीति- राज्य व जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त appeared first on Avikal Uttarakhand.
स्कूलों में सुरक्षा संस्कृति विकसित करने पर फोकस
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। स्कूल सुरक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर विनय थपलियाल तथा जनपद स्तर पर सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वर्ष 2025 की स्कूल सुरक्षा नीति का उद्देश्य स्कूलों में सुरक्षा की संस्कृति विकसित करना, आपदा जोखिम को कम करना और विद्यार्थियों की समग्र सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
नीति के मुख्य बिंदु –
- व्यापक सुरक्षा:
इसमें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रावधान किए गए हैं। - आपदा जोखिम न्यूनीकरण:
इमारतों की संरचनात्मक सुरक्षा, सुरक्षित निकास मार्ग, अग्नि सुरक्षा उपाय और अन्य जोखिम घटाने वाले प्रबंध शामिल हैं। - क्षमता निर्माण:
अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों को प्रशिक्षण देकर आपात स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता व तैयारी बढ़ाना नीति का महत्वपूर्ण भाग है। - हितधारकों की भूमिका:
स्कूल प्रबंधन समितियों, शिक्षकों, छात्रों और स्थानीय प्राधिकरणों को सुरक्षा सुनिश्चित करने की स्पष्ट जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। - स्कूल सुरक्षा योजना:
प्रत्येक स्कूल में आपदा प्रबंधन योजना अनिवार्य रूप से तैयार की जाएगी, जिसमें आपातकालीन संपर्क सूची, निकास योजना और कर्मचारियों की जिम्मेदारियाँ शामिल होंगी। - जागरूकता और प्रशिक्षण:
सुरक्षा अभ्यास, कार्यशालाएँ और नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल समुदाय को जागरूक और सक्षम बनाया जाएगा।


The post स्कूल सुरक्षा नीति- राज्य व जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त appeared first on Avikal Uttarakhand.
