Rishikesh News: कैंप संचालकों की रंजिश पहुंची थाने, पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया केस !

Rishikesh News: कैंप संचालकों की रंजिश पहुंची थाने, पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया केस !
Share This News:

 

शिवपुरी में कैंप संचालकों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विनोद अवस्थी ने मुनिकीरेती थाने में तहरीर में बताया कि वह शिवपुरी में एक कैंप व राफ्टिंग कंपनी में प्रबंधक हैं। आठ जून की रात दस बजे पास के कैंप स्वामी राजबीर सिंह भंडारी और जोत सिंह ने उन पर हमला किया। कुछ अज्ञात लोग भी उनके साथ थे। अवस्थी ने आरोप लगाया कि आरोपियो ने गाली-गलौच की और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्हें इतना पीटा गया कि बाएं कान से सुनाई देना बंद हो गया। थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि राजबीर, जोत सिंह और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *