Srinagar Garhwal: ओवरटेक को लेकर बवाल, स्थानीय युवकों और राजस्थान के यात्रियों में मारपीट, 10 हिरासत में !

Srinagar Garhwal: ओवरटेक को लेकर बवाल, स्थानीय युवकों और राजस्थान के यात्रियों में मारपीट, 10 हिरासत में !
Share This News:

श्रीनगर के पौड़ी चुंगी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ओवरटेक को लेकर स्थानीय युवकों और राजस्थान से आए यात्रियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। मारपीट में तीन स्थानीय युवक घायल हो गए। आरोप है कि यात्रियों ने डंडों और पत्थरों से हमला किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए राजस्थान से आए दस यात्रियों को हिरासत में लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर नारेबाजी की। पुलिस के समझाने पर घायल युवकों का मेडिकल कराया गया।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज तिवारी ने बताया कि स्थानीय युवक की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *