राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

Share This News:

The post राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश appeared first on Avikal Uttarakhand.

कोटद्वार में गेट मीटिंग कर सरकार को दी चेतावनी

अविकल उत्तराखंड

कोटद्वार।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ज़िला कोटद्वार इकाई उत्तराखण्ड के तत्वावधान में शनिवार देर शाम कृषि इकाई कोटद्वार के कार्यालय परिसर में कर्मचारियों की उग्र गेट मीटिंग आयोजित की गई।

बैठक में सरकार द्वारा कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों की लगातार अनदेखी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया तथा 18 सूत्री मांग पत्र के समर्थन में आंदोलन को तेज करने की घोषणा की गई।

गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को लगातार टालने का काम कर रही है, जिसे अब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मांगों पर ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन को और अधिक तेज, व्यापक एवं निर्णायक रूप दिया जाएगा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पदोन्नति, वेतन विसंगतियों के निस्तारण, पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, यात्रा भत्ता एवं अन्य सेवा संबंधी मांगें वर्षों से लंबित हैं, लेकिन शासन स्तर पर केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। परिषद ने दो टूक कहा कि अब आर-पार की लड़ाई के लिए कर्मचारी पूरी तरह तैयार हैं।

इस अवसर पर हर्षमोहन नेगी (मण्डलीय अध्यक्ष), डॉ. महावीर विष्ट (प्रान्तीय संयुक्त मंत्री), मुकेश रावत (ज़िला कोटद्वार इकाई अध्यक्ष), सरदार नरेश सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने एक स्वर में आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

गेट मीटिंग के माध्यम से कर्मचारियों ने सरकार को चेताया कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो परिषद द्वारा घोषित चरणबद्ध आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को उग्र आंदोलन, धरना, प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार तक ले जाया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी, गेट मीटिंग में मंडलीय अध्यक्ष हर्षमोहन नेगी, ज़िला कोटद्वार इकाई अध्यक्ष मुकेश रावत
प्रांतीय संयुक्त मंत्री डाँ महावीर विष्ट, ज्योति प्रकाश मिश्रा,आकाश, अजय सिह, किरन बहुगुणा,रेखा बलूनी, सरदार नरेश सिह आदि उपस्थित थे।

The post राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *