महिलाओं के हाथों रहेगी पहली ऑटोमेटेड पार्किंग की चाबी

महिलाओं के हाथों रहेगी पहली ऑटोमेटेड पार्किंग की चाबी
Share This News:

The post महिलाओं के हाथों रहेगी पहली ऑटोमेटेड पार्किंग की चाबी appeared first on Avikal Uttarakhand.

डीएम की पहल से महिला सशक्तिकरण व यातायात व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। शहर में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। परेड ग्राउंड और कोरोनेशन अस्पताल में इसका संचालन शुरू भी कर दिया गया है। जल्द ही मुख्यमंत्री विधिवत शुभारंभ करेंगे।

यह राज्य की पहली ऑटोमेटेड पार्किंग है, जिसे महिला स्वयं सहायता समूह संचालित करेगा। संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा इन समूहों को अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। शहर के तीन स्थानों पर पार्किंग विकसित की गई है—परेड ग्राउंड (96 वाहन क्षमता), तिब्बती मार्केट (132 वाहन क्षमता) और कोरोनेशन चिकित्सालय (18 वाहन क्षमता)।

इस प्रोजेक्ट से महिला समूहों को रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर मिलेगा। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को भी राहत मिलेगी।

ऑटोमेटेड पार्किंग की विशेषता है कि यह कम जगह में बनाई जा सकती है और जरूरत पड़ने पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित भी की जा सकती है। इसे भविष्य में शहर की यातायात समस्या के समाधान की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।

The post महिलाओं के हाथों रहेगी पहली ऑटोमेटेड पार्किंग की चाबी appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *