सहकारी बैंकों में नहीं हुआ कोई घोटाला

Share This News:

The post सहकारी बैंकों में नहीं हुआ कोई घोटाला appeared first on Avikal Uttarakhand.

करोड़ों के मुनाफे में हैं सभी बैंक- एमडी

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक प्रदीप मेहरोत्रा ने कहा कि किसी भी सहकारी बैंक में कोई घोटाला नहीं हुआ है।

एमडी ने कहा कि कतिपय समाचार पत्र में लिखा गया है कि सूबे की तीन बैंकों में 1200 करोड़ का घपला हुआ है। यह बात एकदम भ्रामक और असत्य है। ऐसा प्रतीत होता है कि ये बैंक की छवि को धूमिल करने का प्रयास है।

एमडी मेहरोत्रा ने बताया कि उक्त तीनों बैंक लगातार मुनाफे में चल रही हैं। 31 मार्च-2025 को शाखाएं कई करोड़ के मुनाफे में हैं। इससे पहले भी इसी तरह की खबरों का बैंक प्रबंधन ने बेबुनियाद खबरों का खंडन किया है। एमडी ने कहा कि बैंक अपने खाताधारकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। किसी भी खाताधारक का अहित बैंक प्रबंधन नहीं होने देगा। राज्य सरकार के निर्देशन में प्रबंधन सूबे की जनता को उनके पास जाकर बैंक की तमाम सुविधाएं देने को कृतसंकल्पित है।

The post सहकारी बैंकों में नहीं हुआ कोई घोटाला appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *