काशीपुर। शहर में पार्किंग स्थलों के अभाव ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। प्रमुख बाजारों, बैंकों, अस्पतालों और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास पर्याप्त पार्किंग न होने से लोग अपने वाहन सड़कों, फुटपाथों और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के नीचे खड़े करने के लिए मजबूर हैं। इसका परिणाम यह है कि शहर के प्रमुख मार्गों पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सड़कों पर वाहन पार्क करने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे कारोबार प्रभावित होता है। ग्राहक भी बाजार में आने से कतराते हैं। प्रशासन को पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए।
—
शहर में जरूरत को देखते हुए निगम प्रशासन और विकास प्राधिकरण को मिलकर पार्किंग स्थल विकसित करने चाहिए, ताकि जाम की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
—
प्रशासन को इस गंभीर समस्या के समाधान का रास्ता खोजना चाहिए। बहुमंजिला पार्किंग शुरू होने में अभी और समय लग सकता है, ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था जरूरी है।
