Udham Singh Nagar News: घर से अचानक लापता हुईं दो सगी बहनें, मोबाइल-लैपटॉप भी ले गईं साथ; तलाश में जुटी पुलिस !

Udham Singh Nagar News: घर से अचानक लापता हुईं दो सगी बहनें, मोबाइल-लैपटॉप भी ले गईं साथ; तलाश में जुटी पुलिस !
Share This News:

 

पंतनगर। वसुंधरा गार्डन रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी 13 और 16 वर्षीय दो पुत्रियां बृहस्पतिवार की सुबह लगभग नौ बजे घर में किसी को बिना कुछ बताए कहीं चली गईं। उन्होंने अपने रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों से संपर्क किया और सभी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, परंतु उनका कोई पता नहीं चल पाया। पुत्रियां घर से जाते समय अपने साथ एक मोबाइल फोन और दो लैपटॉप भी ले गई हैं। उन्हें आशंका है कि वह किसी के बहकावे या प्रभाव में आकर घर से चली गई हैं। उनके साथ कोई अप्रिय घटना होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पंतनगर कोतवाल नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर दोनों बालिकाओं की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *