देहरादून जिले में कई पुलिस थानों और मसूरी नगर पालिका कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर प्रशासन अलर्ट हो गया है।
देहरादून जिले में कई पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी एक इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट के जरिए दी गई बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस पोस्ट के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। मसूरी और देहरादून शहर कोतवाली सहित संबंधित थानों में प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है।

